Amroha News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला
अमरोहा, अगस्त 27 -- Amroha News: गजरौला। दहेज में पांच लाख रुपये व कार नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तिगरिया भूड़ निवासी कंचन की शादी 24 जून 2020 को अल्लीपुर चौपला निवासी लोकेन्द्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में कार व पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी गई। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.