Amroha News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति समेत 10 पर मुकदमा दर्ज
अमरोहा, जुलाई 16 -- Amroha News: डिडौली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर नूरी निवासी विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 10 ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी स्वर्गीय धर्म सिंह की बेटी गुड्डी के मुताबिक उसकी शादी 28 जून 2020 को मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मुंडाला निवासी अंकुश पुत्र सर्वेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी।पीड़िता का आरोप है कि 14 जुलाई की रात करीब 10 बजे पति, सास, चचेरे ससुर, देवरानी, जेठ-जेठानी समेत अन्य परिजनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी आंख और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.