Amroha News: दस साल की बच्ची समेत डेंगू आशंकित चार और मरीज मिले
अमरोहा, अक्टूबर 17 -- Amroha News: मच्छरों के बढ़ते प्रकोप संग डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में दस साल की बच्ची समेत डेंगू आशंकित चार नए मरीज सामने आए। विभाग ने बीमारी की रोकथाम की कवायद तेज कर दी है। जोया कस्बा निवासी दस साल की बच्ची को लगातार बुखार आने के बाद परिजनों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में उसकी डेंगू की जांच कराई थी। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में बच्ची की डेंगू की प्रारंभिक एनएस-1 रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके अलावा अस्पताल में इलाज कराने आए बुखार पीड़ित तीन अन्य मरीजों की भी डेंगू की प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजीटिव आई। मरीजों को अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर ने बताया कि मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि की जाएगी। मरीजों से संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.