अमरोहा, जुलाई 4 -- Amroha News: शनिवार दोपहर बाद झमाझम बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के बाजारों समेत विभिन्न इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। राहगीर संग वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले से चोक पड़े नालों में बारिश का पानी भर गया। गंदा पानी सड़कों पर आ गया। कोट चौराहा, मंडी चौब, नगर पालिका रोड समेत अन्य विभिन्न मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। शहर में जलभराव के चलते वाहन चालक व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ गए। पालिका का ड्रेनेज सिस्टम फेल साबित हुआ। यह भी पढ़ें- Bijnor News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना,लोगो को गर्मी से मिली राहत फिलहाल बारिश से जहां एक ओर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी ओर उमसभरी गर्मी से कोई रा...