Amroha News: दवा खाने से हुई आठ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के कस्बा चुचैला कलां में सोमवार को झोलाछाप की दवा खाने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने झोलाछाप पर गलत दवा देने के साथ ही पुलिस से सांठगांठ कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपने पक्ष में बदलवाने की कोशिश का आरोप लगाया। हंगामे और परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, मंगलवार देर शाम पुलिस की निगरानी में बच्ची का शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कस्बा चुचैला कलां निवासी राशिद शेख की आठ वर्षीय बेटी राजिया को दो-तीन दिन से गले में दर्द की शिकायत थी। सोमवार रात करीब आठ बजे राशिद उसे दवा दिलाने कस्बे में यूपी ग्रामीण बैंक के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गए थे। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.