अमरोहा, सितम्बर 22 -- Amroha News: साल 2025 में चौपला चौराहे से जुड़े दरोगा गोलीकांड की जांच के लिए सोमवार को एटीएस लखनऊ यूनिट की टीम गजरौला पहुंची। दो आरोपियों को साथ लेकर आई टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर नक्शा बनाया। कुछ संदिग्धों को लेकर जानकारी भी जुटाई। करीब दो घंटे रूकने के बाद टीम वापस लौट गई। पूरी कार्रवाई से स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे लखनऊ एटीएस की टीम गजरौला थाने पहुंची। यहां 2025 में दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित चौपला चौराहा पर घटना से जुड़ी जानकारी ली। विवेचना को लेकर टीम ने थाने से कई संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपियों को साथ ले जाकर घटनास्थल का नक्शा तैयार किया। चर्चा पर अगर ध्यान दें तो इसके अलावा दो अन्य स्थान पर जाकर कुछ लोगों के संबंध में जानकारी ली। गौरतलब है कि 2025 मे...