अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: नेशनल हाईवे पर डिडौली निवासी विशंभर दयाल शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र जीतू शर्मा दंडवत कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए। डीजे पर भोले बाबा के भजनों और बोल बम के जयकारों के बीच उन्होंने गुरुवार तड़के बृजघाट से 11 लीटर गंगा जल भरकर दंडवत यात्रा शुरू की थी। जीतू शर्मा ने बताया कि वह सोमवार को सबसे पहले डिडौली के दयानाथ शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद साठा भूढ़ शिव मंदिर पहुंचकर गंगाजल अर्पित करेंगे। उनकी दंडवत कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कांवड़ यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का उत्साह और धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला। यह भी पढ़ें- सज गए शिवालय, केसारिया रंग में रंगा शहर, हर ओर बम-बम की गूंज यह भी पढ़...