Amroha News: थैला छीनकर भागने वाले दो चोर गिरफ्तार
अमरोहा, अगस्त 6 -- Amroha News: हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेपुर बाटूपुरा निवासी जनसेवा केंद्र संचालक सुभाष से 31 जुलाई की शाम थैला छीनकर भाग निकले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी दिव्यांश पुत्र लाल प्रकाश निवासी आदमपुर व सचिन पुत्र जयराम निवासी खुंगावली गजरौला हैं। इनके पास से पंद्रह सौ रुपये, आधार कार्ड व बाइक बरामद हुई है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.