अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: त्योहारों का सीजन आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी मिठाइयों की भरमार है, लेकिन इनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। कहीं दूध और मावे की शुद्धता संदेह के घेरे में है तो कहीं घी और मिठाइयों के मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में त्योहारों पर मिठाइयों का स्वाद चखने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता संबंधी खामियों से लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने का खतरा बना रहता है। यह सवाल किसी अनुमान के आधार पर नहीं उठ रहा, बल्कि खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा रही है। पिछले छह माह में जिले में खाद्य पदार्थों के 50 से अधिक नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इनमें दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइय...