Amroha News: त्योहारों पर शहर में वन-वे रहेगा ट्रैफिक, ई-रिक्शा पर भी बंदिश
अमरोहा, अक्टूबर 2 -- Amroha News: आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सड़कों को जाम से बचाए रखने के नजरिए से शुक्रवार को पुलिस लाइन में ई-रिक्शा चालकों की गोष्ठी आयोजित की गई। जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ई-रिक्शा चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा करके सवारी न बिठाने, वाहनों पर पंजीकरण नंबर प्लेट लगाने तथा राइट साइड जाली लगवाने के लिए जागरूक किया गया। त्योहारों के दौरान अमरोहा बाजार में वन-वे व्यवस्था लागू रहने की जानकारी देते हुए बताया गया कि ई-रिक्शा चालक बटवाल नल चौराहा और टीपी नगर की ओर से बाजार में प्रवेश करेंगे। कोतवाली की ओर से किसी भी ई-रिक्शा को बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.