अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। मुख्य बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों और संपर्क मार्गों तक बुधवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों संग वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को भी जाम के चलते देर तक सड़कों पर फंसे रहना पड़ा। शहर में इंदिरा चौक, चौपला, खाद गुर्जर चौराहा, मुख्य बाजार व आसपास मार्गों पर सबसे ज्यादा जाम की समस्या देखने को मिल रही है। दुकानों के सामने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग जाम का बड़ा कारण बन रही है। यह भी पढ़ें- Delhi News: त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक वहीं, ई-रिक्शा और अन्य वाहन सड़कों पर खड़े...