Amroha News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, आरोपी चालक मौके से फरार
अमरोहा, नवम्बर 23 -- Amroha News: अलीगढ़ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपली मेकचंद निवासी श्याम सिंह व कौशिंद्र रहरा थाना क्षेत्र के गांव बांसका कला में समरसेबल का बोरिंग कर घर लौट रहे थे। शाहपुर कला के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.