Amroha News: तेज गरज के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
अमरोहा, अगस्त 16 -- Amroha News: रविवार शाम तेज गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट आई। दिनभर गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। शाम के समय आसमान में घने काले बादल छाने के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और प्रतिष्ठानों में रुक गए। वहीं, झमाझम बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अमरोहा में मोहल्ला कोट, आजाद मार्ग, बिजनौर मार्ग, लकड़ा, आवास विकास समेत अन्य कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.