Amroha News: तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर किया हमले का प्रयास, पीछे भी दौड़ा
अमरोहा, अगस्त 12 -- Amroha News: अमरोहा। रजबपुर क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में सोमवार रात तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला करने का प्रयास किया। युवक ने अपनी बाइक तेजी से दौड़ाकर जान बचाई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक गांव पीठखेड़ा निवासी रोहित कुमार सोमवार शाम हसनपुर से कोचिंग कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब आठ बजे जब बाइक गांव के पास पुलिया के मोड़ पर पहुंची, तो जंगल से निकले एक तेंदुए ने गुर्राते हुए हमला करने के लिए दौड़ लगाई। तेंदुए ने लगभग दस मीटर तक रोहित का पीछा किया। रोहित ने बताया कि तेंदुआ अचानक उनकी बाइक के पीछे दौड़ने लगा, जिससे वह घबरा गए। उन्होंने तुरंत बाइक की रफ्तार बढ़ाई और गांव के पास एक मकान के बाहर पहुंचकर खुद को सुरक्षित किया। रोहित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.