Amroha News: तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, शावक संग सड़क पर आया नजर
अमरोहा, सितम्बर 23 -- Amroha News: जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की लगातार चहलकदमी ने लोगों की रात की नींद उड़ा दी है। सोमवार रात अमरोहा-गुलड़िया मार्ग पर तेंदुआ शावक के साथ नजर आने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। सड़क पर अचानक तेंदुआ सामने आने पर वाहन चालकों ने अपने पहिए रोक दिए। काफी देर तक लोग सुरक्षित दूरी से उसकी गतिविधियों पर नजर रखते रहे। उधर, नौगावां सादात क्षेत्र में भी एक अन्य मार्ग पर तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो सामने आया है। सोमवार रात अमरोहा-गुलड़िया मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे तेंदुए को देखा। तेंदुए के साथ शावक भी बताया जा रहा है। अचानक जंगली जानवर को सामने देखकर राहगीरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल अपने वाहन रोक दिए व तेंदुए के सड़क से हटने का इंतजार करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने दूर से मोबाइल फो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.