Amroha News: तुषार की तूफानी बल्लेबाजी से यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स ने जीता मुकाबला
अमरोहा, सितम्बर 18 -- Amroha News: अमरोहा। हसनपुर स्थित एटूआर क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स ने एटूआर पैंथर को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चौकों और छक्कों से भरपूर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजों ने एटूआर पैंथर को 136 रन पर रोक दिया। जवाब में टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 139 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एटूआर पैंथर की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज 27 रन के स्कोर पर तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद पर्व चौहान ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 40 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। प्रियांशु सिंह ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर उनका साथ दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.