Amroha News: तीन वर्षीय बच्ची लापता, अपहरण की रिपोर्ट के बाद तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में हमउम्र चचेरे भाइयों के साथ खेलने के लिए घर से निकली तीन वर्षीय मासूम अमायरा अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम गांव के जंगल और आसपास के इलाकों में घंटों कांबिंग करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बच्ची की तलाश में जुटी है। गांव निवासी मोहम्मद रजा केरल में सैलून चलाते हैं। सोमवार सुबह उनकी तीन वर्षीय बेटी अमायरा अपनी दादी फातिमा के साथ उनकी बहन मुनाजरा के घर गई थी। फातिमा घर में थीं, जबकि अमायरा अपने हमउम्र चचेरे भाइयों अजमल और अजमत के साथ खेलने के लिए बाहर निकल गई। कुछ देर बाद दोनों बच्चे वापस घर लौट आए, लेकिन अमायरा नहीं आई। परिजनों ने आसपास तलाश की। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.