अमरोहा, जुलाई 15 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। एसपी ने जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में मंगलवार रात बदलाव किया। कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया। इंस्पेक्टर सतेंद्र सरोहा को मंडी धनौरा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वे पुलिस लाइन में तैनात थे। मंडी धनौरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह का बरेली स्थानांतरण होने के कारण यह बदलाव किया गया है।

पुलिस लाइन के बदलाव पुलिस लाइन में तैनात महिला इंस्पेक्टर रजनी द्विवेदी को अमरोहा देहात थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को डिडौली थाने में निरीक्षक अपराध नियुक्त किया है। रहरा थाने में कई दिनों से प्रभारी के निलंबित होने के बाद अहम जिम्मेदारी संभाल रहे दरोगा अमित तोमर को अब रहरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अन्य तबादले दरोगा पवन ...