Amroha News: तीन घंटे में खुला बंद मकान में चोरी का राज, सीसीटीवी से पकड़ा गया किशोर
अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: अमरोहा। कस्बे के मोहल्ला इकबाल नगर में बंद मकान में घुसकर जेवरात चोरी करने की घटना का पुलिस ने तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सीसीटीवी कैमरों ने चोर तक पहुंचने में पुलिस की राह आसान की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक किशोर अपचारी को अभिरक्षा में लिया और जेवरात बरामद कर लिए। मुकदमा दर्ज कर किशोर अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला इकबाल नगर निवासी साजिद अली बीती 30 अगस्त को परिवार के साथ जयपुर गए थे। छह सितंबर को जब वह घर लौटे तो मकान के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, फुटेज में 31 अगस्त को एक व्यक्ति मकान में दाखिल होकर चोरी करता दिखाई दिया। लिहाजा, साजिद अली की तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.