अमरोहा, नवम्बर 6 -- Amroha News: तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए गंगा किनारे 24 स्नान घाट बनाए जाएंगे। घाटों के निर्माण को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। तिगरी गंगा मेले में हर साल अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, रामपुर समेत आसपास के कई जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना करते हैं। दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। भीड़ को देखते हुए इस बार 24 गंगाघाट तैयार किए जाएंगे, जिससे एक ही स्थान पर अधिक भीड़ एकत्र न हो और श्रद्धालुओं को स्नान करने में आसानी रहे। बीते वर्ष 23 गंगाघाट बनाए गए थे। मेल...