Amroha News: तिगरी गंगा मेले में पशुओं के स्वास्थ्य का भी रहेगा ख्याल
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में लगने वाले गंगा मेले में श्रद्धालुओं के पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा अस्थायी पशु चिकित्सालय स्थापित किया जाएगा। बैलगाड़ी, भैंसा बुग्गी आदि से आने वाले श्रद्धालुओं के पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से अस्थायी पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा। तिगरी गंगा मेला 15 नवंबर से शुरू होकर आगामी 26 नवंबर तक चलेगा। गंगा मेले में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। तिगरी गंगा मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। ग्रामीण क्षेत्र के काफी श्रद्धालु आज भी भैंसा बुग्गी, बैलगाड़ी से मेले में आते हैं। सफर की थकान व खुले आसमान के नीचे रहने से अक्सर पशु बीमारी की चपेट में आ जाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.