अमरोहा, अक्टूबर 17 -- Amroha News: कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा के किनारे लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को मेले के आयोजन के लिए गंगा किनारे जमीन चिन्हिकरण का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं जमीन का समतलीकरण ह्नित की जा रही है। डीएम ने मेले को भव्य बनाने के निर्देश दिए हैं। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा मेले का मुख्य स्नान है। इसमें 30 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगास्नान करने पहुंचेंगे। इसके अलावा लाखों श्रद्धालु चार से पांच दिन तक वहीं डेरे लगाकर रहेंगे। तिगरी गंगा मेले का सरकारीकरण भी कर दिया गया है। प्रशासन को बड़े पैमाने पर तैयारियां करनी पड़ती है। वहीं गंगा के आसपास के किसानों के खेत भी खाली करवाने पड़ते हैं। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान ...