अमरोहा, नवम्बर 24 -- Amroha News: तिगरी गंगा मेले में कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान आज रहेगा। इस दौरान 30 से 40 लाख तक श्रद्धालुओं के गंगा तट पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मुख्य स्नान को लेकर श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह बना है। सोमवार रातभर श्रद्धालुओं का मेला स्थल की ओर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। तिगरी मार्ग पर वाहनों की बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस के लिए यातायात प्रबंधन खासा चुनौतीपूर्ण रहा। बीती 15 नवंबर से चल रहा तिगरी गंगा मेला अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान के साथ ही मेले का विधिवित समापन हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Hapur News: हेली राइड, ऊंट की सवारी और डमरु-त्रिशूल चौक ने भव्य किया मेला नजारा इसके साथ ही बीते दस दिन से गंगा तट पर बसी तंबुओं की नगरी भी सिमटने लगेगी। मुख्य स्न...