अमरोहा, नवम्बर 23 -- Amroha News: गंगा की रेती में बसे तंबुओं के शहर में कल्पवास करने पहुंचे साधु-संतों की दिनचर्या बेहद अनुशासित व आध्यात्मिक नजर आ रही है। जहां एक ओर मेले में श्रद्धालुओं की चहल-पहल और युवाओं की मस्ती दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी ओर साधु-संत भौतिक सुख-सुविधाओं से दूर रहकर भक्ति, तप और साधना में लीन हैं। उनके दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में होती है। सूर्योदय से पहले ही साधु-संत उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद मां गंगा के तट पर पहुंचते हैं और गंगा स्नान संग पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद अपने-अपने डेरों में बैठकर मंत्र जाप, ध्यान और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करते हैं। कई साधु-संत सुबह और शाम हवन-पूजन भी करते हैं। कल्पवास के दौरान उनका खानपान भी बेहद सादा रहता है। फलाहार, दूध और सात्विक भोजन को प्राथमिकता दी जाती है...