अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: तिगरी गंगा मेले में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी 15 से 26 नवंबर तक पंचायत विभाग के 300 सफाईकर्मी संभालेंगे। सफाई कार्य की निगरानी के लिए एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव भी तैनात रहेंगे। वहीं मेला परिसर में 4948 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे, इसके लिए 43.89 लाख का टेंडर भी कर दिया गया है। गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले की तैयारियों का खाका प्रशासन स्तर से खींच लिया गया है। मेले से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा कराने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। टेंडर आदि प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: भव्य ओर दिव्य होगा इस बार कार्तिक पूर्णिमा मेला डीपीआरओ नितिन कुमार के मुताबिक तिगरी मेले में पंचायत विभाग द्वारा करीब 4948 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। जिसमें...