अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: ​हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर बंजारा में सोमवार रात किसी ने रंजिशन एक तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया। मछलियों की मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी सत्तार अहमद पुत्र इकरार का कहना है कि उसने गांव के नजदीक तालाब में मछली पालन कर रखा है। सोमवार रात लगभग नौ बजे वह घर चला गया था। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया। ​मंगलवार सुबह जब वह तालाब पर पहुंचे तो हजारों मछलियां मरी हुई पड़ी थीं। उन्होंने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...