Amroha News: तमंचा दिखाकर मजदूर से 15 हजार रुपये लूटे, 15 दिन की मजदूरी कर लौट रहा था घर
अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: 15 दिन की मेहनत-मजदूरी कर घर लौट रहे एक मजदूर को लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर 15,300 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बाइक सवार दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव कुआडाली निवासी मूलचंद पुत्र जागन के मुताबिक वह बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद स्थित एक कोल्ड स्टोर में 15 दिन मजदूरी करने के बाद बुधवार रात करीब आठ बजे 15,300 रुपये लेकर घर लौट रहा था। देर रात होने पर वह चंदनपुर में शराब की दुकान के पास सवारी से उतर गया। आरोप है कि चंदनपुर में मोटे पुत्र विशंभर की कैंटीन के पास दो लोग उसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर बैठाकर ले गए। चंदनपुर और खुर्तिया के बीच सुनसान जगह पर पहुंचकर दोनों ने उसके सीने पर तमंचा तान दिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.