अमरोहा, सितम्बर 12 -- Amroha News: स्थानीय शिव इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। ट्रेनिंग काउंसलर अमन कुमार व कुमारी हिना ने विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड की विभिन्न गतिविधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। विभिन्न प्रकार की गांठें एवं बंधन लगाने, मीनारों का निर्माण करने, तंबू लगाने, विषम परिस्थितियों में टेंट स्थापित करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थिति में धैर्य, साहस और विवेक के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हृदयघात या किसी व्यक्ति के मूर्छित हो जाने पर प्राथमिक सहायता के रूप में सीपीआर देने की विधि भी समझाई। यह भी पढ़ें- Dumka News: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रथम सोपान शिविर संपन्न प्रधानाचार्य शरद कुमार शर्मा ने विद्यालय स्टाफ...