अमरोहा, अगस्त 12 -- Amroha News: जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला पधानो वाला निवासी काशिफ का हाईवे किनारे ढाबा है। बुधवार तड़के करीब तीन बजे इकबाल नगर निवासी दो सगे भाई चोरी की नीयत से ढाबे में घुस गए। आहट होने पर ढाबा संचालक काशिफ ने कर्मचारियों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रोहन बताया व फरार युवक को अपना सगा भाई बताया। ढाबा संचालक के मुताबिक इसके पहले भी ढाबे में चोरी की घटना हो चुकी है। पकड़े गए युवक को डिडौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...