Amroha News: ढवारसी सीएचसी पर डॉक्टर न दवा, भटक रहे मरीज
अमरोहा, जुलाई 2 -- Amroha News: ढवारसी। कस्बा सीएचसी पर तैनात डॉक्टर तैनाती के बाद से ही ड्यूटी छोड़कर गायब हैं। सीएचसी पर पिछले करीब दो सप्ताह से दवाओं का भी टोटा बना है। अव्यवस्था के बीच बीमारियों के दौर में सीएचसी आ रहे क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों के मरीज अपनी जांच व इलाज कराने के लिए भटक रहे हैं।
स्वास्थ्य स्थिति मौसम में बदलाव के बीच बीमारियों का ग्राफ बढ़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार लग रही है। ऐसे में कस्बे की सीएचसी पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। बताया जाता है कि सीएचसी पर एक जून को तैनात चिकित्सक ने अब तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। अव्यवस्था के बीच सीएचसी पर बीपी, शुगर, एलर्जी और पेट संबंधी गड़बड़ी की दवाओं तक का टोटा बना हुआ है। सीएचसी पर क्षेत्र के करीब दो दर्जन से ज्यादा गांवों के रोजाना 500 से ज्यादा मरीज इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.