अमरोहा, अगस्त 23 -- Amroha News: अमरोहा में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस लगातार सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है। शनिवार को पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही ड्रोन के जरिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। पुलिस ने यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम आवागमन के लिए पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क हैं। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...