अमरोहा, नवम्बर 28 -- Amroha News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पदाधिकारियों का डीसीओ कार्यालय पर चल रहा धरना शुक्रवार को 100वें दिन भी लगातार जारी रहा। विलंब गन्ना मूल्य भुगतान पर ब्याज विवरण किसानों को दिलाने के साथ ही चालू पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग उठाई गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा कि 100 दिन से इसी तरह प्रदेश के हर जिले में किसान लगातार धरने पर बैठे है। बावजूद इसके सरकार के एजेंडे में किसान का नाम शामिल नहीं है। कहा कि प्रदेश के लाखों गन्ना किसान परिवारों के पास ढाई करोड़ से ज्यादा वोट हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: कमिश्नरी परिसर में गरजे मंडल के किसान यदि सरकार किसानों से जुड़ी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका भारी नुकसान होगा। बताया क...