अमरोहा, जुलाई 6 -- Amroha News: हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में सोमवार तड़के बारात चढ़त के दौरान बारातियों में मारपीट हो गई। एक बाराती घायल हो गया। घायल परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए नगर के सीएचसी भेजा है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव गंगाचोली से रविवार देर शाम रामेश्वर के बेटे कोशिंद्र की बारात कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला आई थी। खाना खाने के बाद सोमवार तड़के बारात चढ़त शुरू हो गई। इस दौरान डीजे पर डांस को लेकर बारातियों में आपस में कहासुनी हो गई। मारपीट में गंगाचोली निवासी यशपाल पुत्र रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार ...