अमरोहा, नवम्बर 18 -- Amroha News: डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.नितिन गौड़ की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बताया गया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन एवं आपत्तियों के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम-पता आदि में संशोधन कराने के लिए दावे एवं आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक ली जाएंगी व निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: जिले में 22.52 लाख मतदाता बने,1...