अमरोहा, अगस्त 11 -- Amroha News: अमरोहा। शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सोमवार को डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। कांवड़ियों की आवाजाही संग यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। कांवड़ियों का स्वागत कर संवाद भी किया। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले के सभी शिवालयों में सफाई के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि जलाभिषेक के दौरान अव्यवस्था न हो। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नगर में पहुंचे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...