अमरोहा, जुलाई 16 -- Amroha News: जोया (अमरोहा), संवाददाता। डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि धुआं उठते ही चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बरेली के सिविल लाइंस निवासी माधव विराज बुधवार तड़के अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जोया के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद इंजन से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत कार से बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही क्षण में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया。 यह...