अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: क्षेत्र में अवैध खनन कर उपजाऊ भूमि को नष्ट करने के साथ ही लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। डिडौली के प्राचीन साठा भूड़ शिव मंदिर के आसपास की ऊंची चट्टानों और टीलों को काटकर खत्म करने का क्षेत्र के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक इससे शिव मंदिर परिसर पर खतरा मंडरा रहा है। दिनरात ट्रैक्टर-ट्राली और भारी मशीनों से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिला प्रशासन से मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...