Amroha News: डिडौली में वन-वे ट्रैफिक के चलते लगा भीषण जाम, पुलिस का पसीना छूटा
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: कांवड़ यात्रा के दौरान लागू की गई वन-वे यातायात व्यवस्था के कारण रविवार दोपहर कस्बा डिडौली में भीषण जाम लग गया। जाम के चलते दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए वाहनों को व्यवस्थित कराकर उन्हें निकाला। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद जाम पर काबू पाया गया और आवागमन सामान्य हो सका। जाम खुलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- डाक कांवड़ियों के बढ़ते कदमों से हाईवे पर बढ़ा दबाव, रेंगता रहा ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.