अमरोहा, सितम्बर 3 -- Amroha News: मंगलवार रात हुई बारिश के दौरान 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन के चलते जोया बिजलीघर की आपूर्ति से जुड़े गांवों करीब सात घंटे आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजलीघर की 33 केवी लाइन में रात करीब सवा दो बजे फाल्ट के बाद क्षेत्र के डिडौली, सैंतली, हटवा, पट्टी, पलौला, टिकिया, फतेहपुर, संभल चौराहा, पतखोई, मकसूदपुर, शहबाजपुर, हुसैनपुर, हरियाना, श्योनाली, सिनौरा, इकौंदा, जलालपुर, तोफापुर, मुबारकपुर, मिठनपुर और असगरीपुर समेत कई गांवों आपूर्ति ठप हो गई। घंटों की पेट्रोलिंग के बाद बिजली विभाग की टीम ने लाइन में हुए फाल्ट का पता कर इसे दुरुस्त किया। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- Unnao News: बारिश में फॉल्ट की झड़ी, बत्ती का रोना

हिंदी हिन्दुस...