Amroha News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार संभल के युवक की मौत
अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। लिंक मार्ग पर रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के मुताबिक जनपद संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव बेरीखेड़ा निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र पुत्र छत्रपाल रविवार देर शाम थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव बीझलपुर से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि आदमपुर- बीझलपुर लिंक मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में देवेंद्र की मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.