अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: जोया रोड से सटकर गुजर रहे बंबूगढ़-कैलसा बाईपास पर गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में अमरोहा शहर निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को मोर्चरी भिजवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, तीसरे घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। भीषण सड़क हादसा रात लगभग 10:30 बजे के आसपास हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जय ओम नगर निवासी स्व. हरचरण सिंह का 17 वर्षीय बेटा प्रिंस तथा इसी मोहल्ले के रहने वाले अमित कुमार का...