अमरोहा, सितम्बर 29 -- Amroha News: शहर के रेलवे स्टेशन पर रुकी ट्रेन में यात्रियों को परेशान कर रहे चार किन्नरों को जीआरपी ने पकड़कर चालान कर दिया। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र ने बताया कि अप लाइन में मुरादाबाद से गाजियाबाद की ओर जा रही अवध आसाम एक्सप्रेस में यात्रियों की साथ ही कुछ किन्नर भी सवार हुए थे, जो कि यात्रियों को परेशान कर रहे थे। ट्रेन करीब डेढ़ बजे शहर के रेलवे स्टेशन पर आकर रूकी थी। इसी दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों ने मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद चार किन्नरों को पकड़ लिया गया। सभी का रेलवे एक्ट की धारा में चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...