अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: अमरोहा में फेसबुक पर ट्रेडिंग के जरिए मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने जोया निवासी सरकारी कर्मचारी से 10.49 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी एक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी हैं। एफआईआर के मुताबिक फेसबुक के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने ट्रेडिंग की स्कीम बताकर निवेश करने का झांसा दिया। कहा कि इसके जरिए कम समय में मोटा मुनाफा हासिल किया जा सकता है। उसकी बातों पर यकीन कर उन्होंने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर सवा 13 लाख ठगे आरोप है कि व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए कुल 1049130 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा...