अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा में गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में रविवार शाम अचानक आग लग गई। इसके साथ ही 50 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार एक घंटे से अधिक समय तक ट्रांसफार्मर में आग चलती रही। आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कोई हादसा भी हो सकता था। सूचना पर ग्रामीणों ने बिजलीघर को फोन किया तो लाइन काटी गई। ग्रामीणों ने बालू रेत और मिट्टी से आग को बुझाया। इस मौके पर गांव के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण करन सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब 50 घरों की बिजली रात भर ठप रही। भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई है। अवर अभियंता ने बताया कि ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। ...