Amroha News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, चौबीस घंटे से ठप 50 घरों की बिजली
अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: रहरा, संवाददाता। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा में गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में रविवार शाम अचानक आग लग गई। साथ ही 50 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को बिना बिजली परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि लगातार एक घंटे से अधिक समय तक ट्रांसफार्मर में आग चलती रही। आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कोई हादसा भी हो सकता था। सूचना पर ग्रामीणों ने बिजलीघर को फोन किया तो लाइन काटी गई। ग्रामीणों ने बालू रेत और मिट्टी से आग को बुझाया।ग्रामीण सरजीत, वेदप्रकाश, नेमपाल सिंह, दौलतराम सिंह, सुशील कुमार, सतवीर सिंह व धर्मपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब 50 घरों की बिजली 24 घंटे से ठप है। यह भी पढ़ें- Amroha News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, रात भर ठप रही 50 घरों की बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.