अमरोहा, जुलाई 2 -- Amroha News: जोया। भीषण गर्मी में डिडौली की जाटव बस्ती में दस केवी का ट्रांसफार्मर बीते तीन दिन पहले फुंक पड़ा है। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार तीसरे दिन भी फुंका हुआ ट्रांस्फार्मर न बदलवाए जाने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार शाम सिवोरा बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। जल्द ट्रांस्फार्मर न बदलवाने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में हर्षित कुमार, कौशिंद्र, राजकुमार, टीटू, भीम, अभिनव, मालती देवी, कमला देवी, गंगावती, जयवती देवी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...