अमरोहा, अक्टूबर 8 -- Amroha News: सवारी बैठाने की आशंका के चलते टेंपो यूनियन के मुंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। चालक ट्रक को रास्ते में छोड़कर जान बचाकर भाग निकला, जिसके चलते मार्ग पर काफी देर तक जाम लग रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। आरोप है कि तहरीर के बाद भी पुलिस ने टेंपो मुंशी व उसके साथियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह का कहना है कि वह अमोनिया गैस का ट्रक चलाता है। वह मंगलवार शाम रहरा की दिशा से ट्रक लेकर गजरौला जा रहा था। उसका कहना है कि कस्बे में रहरा अड्डे पर एक सवारी ने उसे गजरौला चलने के लिए हाथ दिया। उसने सवारी बैठाने से मना कर दिया। लेकिन, इसी बीच टेंपो अड्डे पर मौजूद मुंशी ने अपने साथियों के स...