अमरोहा, अक्टूबर 18 -- Amroha News: श्री वासुदेव तीर्थ ‌स्थल परिसर में आयोजित शारदीय नवरात्र महोत्सव के सातवें दिन शनिवार को महासप्तमी के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। सायंकालीन भजन संध्या से पूर्व देवी स्तुति एवं चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। चंडी यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत प्रथम आरती का आयोजन किया गया, जिसमें यज्ञ के यजमानों द्वारा मां भगवती की आरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर मां भगवती के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। टी-सीरीज की भजन गायिका गीतु अरोड़ा ने भजनों से बांधा समां यह भी पढ़ें- Hapur News: मां के जयकारों से गूंजे मंदिर, कालरात्रि की हुई पूजाभजन संध्या में गीतु अरोड़ा की प्रस्तु...