Amroha News: टीईटी: दूसरे दिन भी व्यवस्था धड़ाम, शहर की मुख्य सड़कों पर लगा जाम
अमरोहा, जुलाई 3 -- Amroha News: टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी शहर में उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण मुख्य सड़कों व चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। दोपहर 12 बजे व शाम पांच बजे परीक्षा छूटने के बाद आजाद रोड से लेकर टीपी नगर चौराहा तथा बिजनौर रोड से लेकर अमरोहा-जोया ओवरब्रिज तक जाम के हालात बन गए। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसकर परिक्षार्थी व आम लोग हाल से बेहाल दिखाई दिए। यातायात पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित किया। जाम के कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- टीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत के लिए अस्थायी डिवाइडर का इंतजाम टीईटी परीक्षा के मद्देनजर या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.