Amroha News: टायर फैक्ट्री के खिलाफ भड़के ग्रामीण, गेट पर किया प्रदर्शन
अमरोहा, अक्टूबर 12 -- Amroha News: आदमपुर-सौंधन मार्ग स्थित टायर फैक्ट्री के गेट पर रविवार को शहबाजपुर ढोला और शीतला सराय के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से कथित प्रदूषण पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच कराने के संग फैक्ट्री यहां से दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि फैक्ट्री रात के समय संचालित होती है और इससे निकलने वाले धुएं से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है, लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि फैक्ट्री के संचालन, धुएं के उत्सर्जन और प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों की जांच कराई जाए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संचालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.